चूरू: रतननगर के प्रयागनाथ आश्रम के बालकनाथ की हुई मौत, कोतवाली पुलिस ने जिला उद्योग केंद्र के पास अचेत पाया था साधु
Churu, Churu | May 4, 2025 चूरू के रतननगर के प्रयागनाथ आश्रम के साधु विनोद उर्फ बालकनाथ की रविवार को मौत हो गई। शहर के जिला उद्योग केंद्र के पास कोतवाली पुलिस को बालकनाथ अचेत हालत में पड़ा मिला था, जिसे पुलिस ने राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद अस्पताल में मृतक के परिजन और ग्रामीण पहुंचे।