चूरू: तारानगर सड़क हादसे में गंभीर घायल 7 लोगों को राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया, 4 को हायर सेंटर रेफर किया गया
Churu, Churu | May 4, 2025 चूरू जिले की तारानगर तहसील के गांव झाड़सर के पास हुए सड़क हादसे में गम्भीर घायल 7 लोगों को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। यहां 4 लोगों के सिर में गम्भीर चोट होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर करना पड़ा जबकि 3 का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां 11 साल के बालक की हालत गम्भीर बनी हुई है।