बेगूसराय: विशेष विकास शिविर को लेकर DM ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की, कई निर्देश दिए
कार्यालय कक्ष से DM तुषार सिंगला ने बुधवार की दोपहर 1:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए आयोजित होने वाले विशेष विकास शिविर को लेकर सभी अनुमंडल पदाधिकारी के साथ बैठक की बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाना आवश्यक है.