कोंडागांव: पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे मर्दापाल कार्यकर्ताओं की ली बैठक
14 मार्च को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह बस्तर सांसद दीपक बैज कोंडागांव जिले क़े मर्दापाल मे पहुंच जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली।इस दौरान सांसद दीपक बैज ने आगामी लोकसभा चुनाव क़े लिए कार्यकर्ताओं को चार्ज करते कहा चुनाव पार्टी लड़ती है,हमारा प्रत्याशी पंजा छाप है कार्यकर्ताओं क़े दम पर हम लोकसभा चुनाव जीतेंगे।