कोंडागांव: बिजली कटौती से परेशान जिले के केरावाही,बाडरा,मांझीबोरंड व बड़े भीरावंड के सैकड़ो किसानों ने किया विद्युत विभाग का घेराव
इन दिनों कोंडागांव जिले के किसान रवि की फसल के कार्य में व्यस्त है। रवि की फसल सिंचाई के लिए सबसे ज्यादा बिजली की जरूरत होती है। लेकिन जिले के विकासखंड माकड़ी अंतर्गत शामिल केरावाही, बाडरा, मांझीबोरंड एवम बड़े भीरावण्ड के ग्रामीण बिजली की आंख मिचौली से परेशान है। इस समस्या से पीड़ित सैकड़ो किसानों ने आज कोंडागांव पहुंचकर विद्युत विभाग का घेराव कर दिया है।