कोंडागांव: भाजपा की सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ बना अपराध का गढ़: कांग्रेस जिला अध्यक्ष झुम्मुक लाल दीवान
कांग्रेस कमेटी कोंडागांव द्वारा 14 मार्च को कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर प्रदेश सरकार के रवैए को बताया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती 15 साल की भाजपा सरकार के दौरान नक्सली क्षेत्रों में हुए महिला विरोधी अत्याचार एक बार फिर लोगों की स्मृति में आने लगी है।