माकड़ी: अनंतपुर थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र के कोटवारों की ली बैठक, विभिन्न छोटी बड़ी समस्याओं पर की चर्चा
थाना अनंतपुर प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश धीवर ने गुरुवार थाना परिसर में थाना क्षेत्र के सभी कोटवारो की बैठक ली। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के साथ गांव के विभिन्न छोटी-बड़ी समस्याओं से संबंधित बातों को लेकर चर्चा किया गया। गाँवो में होने वाले अपराधों के बारे में तत्काल थाने में सूचना देने कहा गया। लोकसभा चुनाव व होली त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाये रखने कहा।