कोंडागांव: कोंडागांव जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी का हुआ तबादला, आदित्य चांडक होंगे जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी
13 मार्च को जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी का तबादला कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल के तहत 44 जिलों के शिक्षा अधिकारियों का तबादला हुआ है। जारी आदेश के अनुसार कोंडागांव जिले के नए जिला शिक्षा अधिकारी के रूप में आदित्य चांडक प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शहीद स्मारक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय फाफाडीह रायपुर को नियुक्त किया गया है।