संडीला: बघौली चौकी के पास लगा वाटर कूलर शो पीस बना, नहीं आ रहा ठंडा पानी, लोगों में नाराजगी
Sandila, Hardoi | Jun 15, 2026 बघौली चौकी के पास आम लोगों और राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से स्थापित किया गया वाटर कूलर अब अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है जिससे लोगों में नाराजगी है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी के चलते यह वाटर कूलर लंबे समय से बंद पड़ा है और केवल शोपीस बनकर रह गया है।