बक्सर: बक्सर सदर अस्पताल से पटना जा रही एम्बुलेंस आरा में पलटी, चालक समेत तीन घायल
Buxar, Buxar | Nov 14, 2024 बक्सर सदर अस्पताल से नवजात मरीज काे लेकर पटना जा रही एम्बुलेंस बुधवार को लगभग 8:00 बजे रात में आरा के समीप पलट गई। घटना में एम्बुलेंस चालक समेत तीन जख्मी हाे गए। जख्मियाें काे प्राथमिक उपचार के बाद बक्सर लाया गया। जहां पर चालक और ईएमटी का इलाज कराया जा रहा है। एम्बुलेंस चालकाें ने बताया कि लगातार ड्यूटी के कारण हादसा वजह बना।