जोशियाड़ा: श्री गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा के लिए रवाना
अन्नकूट एवं गोवर्धन पर्व पर श्री गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर ठीक 12:05 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत बंद कर दिए गए। मां गंगा की उत्सव डोली ढोल-दमाऊ और सेना बैंड के साथ मुखबा के लिए रवाना हुई, जहाँ वह शीतकाल गुजारेंगी।