विजयराघवगढ़: ग्राम भैंसवाही और ग्राम जिवारा में चल रहा था जुआ, विजयराघवगढ़ पुलिस ने दबिश देकर आधा दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ा
विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसवाही और ग्राम जिवारा में जुआ चलने की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम भैंसवाही में दबिश देकर 3 जुआरियों को और ग्राम जिवारा में दबिश देकर 4 जुआरियों को पकड़ा। जुआरियों से नकदी रुपए और तास पत्ते जब्त कर पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।