चकरनगर: सावन के पहले सोमवार पर भारेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की उमड़ी भीड़, दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
भरेह में स्थित महाभारतकालीन भारेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं के साथ साथ डांक क़ाबड़ियों की भोर सुबह 6 बजे से ही भारी भीड़ उमड़ी। चंबल और यमुना संगम के किनारे स्थित इस मंदिर में दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया।एसडीएम, सीओ, थानेदार मंदिरों की व्यवस्था संभालते देखे जा रहे है।