महसी: हरदी थाना क्षेत्र के एरिया चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान में हुई लाखों रुपए की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
हरदी थाना क्षेत्र के एरिया चौराहे पर ज्वेलर्स की दुकान में देर रात चोरों ने दुकान का शटर काटकर लाखों रुपए के जेवरात की चोरी कर ली। दुकान संचालक मनोज कुमार रस्तोगी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रोज की तरह दुकान बंद करके वह घर चला गया। देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के अंदर रखी अलमारी चोरी कर ली। इस घटना में करीब ₹6 लाख की चोरी हुई है।