मखदुमपुर: मखदूमपुर स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से रविशंकर की मौत, बुझ गया घर का चिराग
शुक्रवार की शाम 4 बजे पटना–गया रेलखंड के मखदुमपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन की चपेट में आने से खलकोचक निवासी 23 वर्षीय रवि शंकर उर्फ गोपाल जी की दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। शुक्रवार शाम हुए इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।