बहादुरपुर: सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत बहादुरपुर पुलिस ने स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का दिया पाठ
बहादुरपुर थाना पुलिस ने पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत शुक्रवार को निजी स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को शाम 7:30 बजे बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।