जांजगीर: जांजगीर नैला नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में बीजेपी के मोहन यादव ने हासिल की जीत
आज रविवार की दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार जांजगीर नैला नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मोहन यादव ने जीत दर्ज की है। जांजगीर नैला नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बीजेपी से मोहन यादव और कांग्रेस से विष्णु यादव प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे। इस चुनाव में कुल 25 मतदाता थे।