जांजगीर: उदयबंद, पीथमपुर NH 49 पर डंफर वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, हादसे में पति को आई गंभीर चोट
जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयबंद, पीथमपुर NH 49 पर ओवर टेक कर रहे डंफर वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मार दी है. हादसे में पति को गंभीर चोट आई है. वहीं पत्नी को मामूली चोट आई है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घायल पति नीलमणि बरेठ ने बताया कि वह शादी कार्यक्रम में खोखरा गांव आया हुआ था और वापस अपने घर कांसा जा रहा था।