जांजगीर: नगर पालिका जांजगीर नैला के अध्यक्ष और 25 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
नगर पालिका जांजगीर नैला के अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज रविवार की दोपहर 12 बजे जिला ओडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस खास मौके पर बीजेपी सांसद कमलेश जांगड़े, वरिष्ठ नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बीजेपी जिला अध्यक्ष और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।