जांजगीर: पुराना जिला अस्पताल के सामने अनियंत्रित कार दुकान में घुसी, बड़ा हादसा टल गया
आज रविवार की शाम 4 बजे मिलीं जानकारी अनुसार, एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी। हादसे में बड़ा नुकसान तो हुआ, लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।" जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 'अमन मोबाइल' दुकान में जा घुसी। घटना इतनी भयानक थी कि दुकान के सामने खड़ी स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई, वहीं दुकान के शीशे भी टूट गए।