गया टाउन सीडी ब्लॉक: बढ़ती गर्मी: 581 सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ, 9 आश्रय व 88 टैंकरों से पेयजल आपूर्ति - DM
जिले में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर द्वारा जिले के मुख्य सड़क चौक चौराहों, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में गया जिले के 581 सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। इसकी जानकारी आज दिनांक 26 अप्रैल रविवार की शाम 6 बजे जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।