दतिया नगर: विकास को लेकर विपक्ष पर बरसे डॉ. नरोत्तम मिश्रा, कहा कांग्रेस कर रही है भ्रम की राजनीति, विकास को लेकर कोई बात नहीं।
गुर्जर समाज द्वारा शुक्रवार 9 बजे आयोजित सम्मान समारोह में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने संबोधन के दौरान दतिया में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में दतिया में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए, जिनका लाभ आज भी जनता को मिल