Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
apnaheadquarter
2
स्कूली छात्राओं से भरी ऑटो और सवारी ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत। घटना मंडला के महाराजपुर थाना क्षेत्र की। #udandasta24 #mandla #accident #student #viralreel
Mandla, Mandla
| Jul 18, 2026
#udandasta24
#mandla
#accident
#student
#viralreel
MORE NEWS
कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती सम्पतिया उइके का दौरा कार्यक्रम Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Sampatiya Uikey
Mandla, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026
विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, आवास-भवन निर्माण और वित्तीय योजनाओं की समीक्षा घुटास, मवई एवं मेढा में सेक्टर बैठक संपन्न, राजस्व वसूली और स्वच्छता पर जोर जिले में विकास कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में विकासखंड मवई के अंतर्गत सेक्टर घुटास, मवई एवं मेढा में सेक्टर बैठकें आयोजित की गईं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, रोजगार सहायक एवं संबंधित विभागीय अमले की उपस्थिति में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में टेक्स कलेक्शन में तेजी लाने, कचरा संकलन एवं निपटान की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने कहा कि स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए हर ग्राम में नियमित रूप से कचरा उठाव सुनिश्चित किया जाए। आवास व अधोसंरचना निर्माण में तेजी के निर्देश आवास योजना के तहत हितग्राहियों को समय पर किस्त जारी कर आवास पूर्ण कराने, वनाधिकार पट्टाधारियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा 15वें वित्त एवं 5वें वित्त आयोग की राशि से स्वीकृत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने पर बल दिया गया। इसके साथ ही नवीन ग्राम पंचायत भवन, सामुदायिक भवन एवं आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर हैंडओवर करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं समय पर मिल सकें। सीईओ श्री मीना ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए फील्ड में नियमित भ्रमण कर कार्य की मॉनिटरिंग की जाए। बैठक में लंबित प्रकरणों के निराकरण और गुणवत्ता युक्त कार्य सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में एसडीएम बिछिया श्री संस्कार बावरिया सहित संबंधित सेक्टर के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Mandla, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026
हरियाली यात्रा-2026: नवांकुर नर्सरी में तैयार हो रहे 2 हजार पौधे, 5 ग्रामों में होगा पौधरोपण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर योजना के अंतर्गत हरियाली यात्रा-2026 के लिए आदिवासी जनकल्याण विकास संस्थान द्वारा सेक्टर क्रमांक-03 में व्यापक वृक्षारोपण की तैयारी की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम मोहगाँव में 2000 फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों की ’नवांकुर नर्सरी’ तैयार की जा रही है। इन पौधों का रोपण सेक्टर के 5 ग्रामों-मोहगांव, हीरापुर, जवैधा, तौरदरा एवं बसगढ़ी में किया जाएगा। संस्था द्वारा पांचों ग्रामों से 100 महिलाओं का चयन ’नवांकुर सखी’ के रूप में किया गया है। ये सखियाँ अपने-अपने ग्रामों में पौधरोपण का नेतृत्व करने के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएंगी। संस्था का उद्देश्य महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना और ग्रामों में हरित क्षेत्र का विस्तार करना है। साथ ही नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील की गई है कि वे हरियाली यात्रा-2026 में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लें। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026
हाईरिस्क गर्भवती को समझाइश के बाद सीएचसी बीजाडांडी में कराया गया भर्ती जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड नारायणगंज के ग्राम चाटी निवासी गर्भवती महिला श्रीमती सोनवती पति श्री चंद्रेश को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने समझाइश देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी में भर्ती कराया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला गर्भावस्था जनित उच्च रक्तचाप तथा मध्यम एनीमिया से पीड़ित है। पूर्व में उसे जिला अस्पताल मंडला रेफर किया गया था। जानकारी मिलने पर सीएचसी बीजाडांडी के सीबीएमओ डॉ. अजयतोष मरावी, परियोजना अधिकारी सुश्री मनीषा तिवारी तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंची। टीम ने परिजनों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में हाईरिस्क गर्भावस्था के संभावित खतरों की जानकारी देते हुए महिला को उपचार के लिए राजी किया। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की सहायता से महिला को सीएचसी बीजाडांडी लाकर भर्ती कराया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026
जहरमऊ एवं इंद्री के विद्यालयों में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित वित्तीय साक्षरता केंद्र सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मंडला द्वारा जिले में वित्तीय जागरूकता अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहरमऊ एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंद्री में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र के अधिकारी श्री कृष्णकांत अवस्थी ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, उच्च शिक्षा ऋण तथा बैंकों की विभिन्न जमा एवं ऋण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन, बचत की आदत और बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति भी जागरूक किया। शिविर में आरसेटी के डायरेक्टर श्री राजेश राय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहरमऊ के प्राचार्य श्री बसंत कुमार उइके तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंद्री के प्राचार्य श्री पारस मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। शिविर में विद्यार्थियों ने योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त कर अपने प्रश्नों का समाधान भी किया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla
Mandla, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026