घाघरा: संत रविदास जयंती पर घाघरा और आदर मंडल के भाजपा बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने निकटतम मंदिर में जलाए दीप
Ghaghra, Gumla | Jul 29, 2026 घाघरा और आदर में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर अपने-अपने निकटतम मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के बताए समरसता,समानता और मानव सेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि संत रविदास ने समाज में जाति-पांति और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाया था।