सनातन धर्म संस्था की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब
जय श्रीराम के जयघोष, दिव्य झांकी और पुष्पवर्षा से राममय हुआ बस्ती नगर
12 नवम्बर से होगी श्रीरामलीला
सनातन धर्म संस्था, बस्ती द्वारा आयोजित होने वाले सातवें वर्ष की श्रीरामलीला महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर में भव्य जनजागरण शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का उद्देश्य नगर के प्रत्येक श्रीराम भक्त, माताओं-बहनों एवं नागरिकों को श्रीरामलीला महोत्सव के लिए निमंत्रित करने के साथ ही भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण करना था।