ज़मानिया: नगर पालिका में 15वें दिन भी जारी सभासदों का धरना, नवीन गृहकर व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर लगे विरोध
जमानियां नगर पालिका परिषद के सभासदों ने नवीन गृहकर वसूली और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के दुरुपयोग के खिलाफ 15 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। उन्होंने पालिका प्रशासन की मनमानी रवैये और जनसमस्याओं की अनदेखी पर कड़ा विरोध जताया।