कैराना: कैराना पुलिस ने किशोरी को ले जाने और दुष्कर्म की घटना में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 12, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों एक नाबालिग लड़की को ले जाने का मामला प्रकाश में था। पीड़िता के परिजन की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। बाद में पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी थी। बुधवार को पुलिस ने घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।