मनेर: गोरैया स्थान गांव के पास सड़क किनारे से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया
Maner, Patna | Jun 14, 2025 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरैया स्थान गांव के पास सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद किया। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। शव शनिवार की शाम 5:15 के करीब बरामद की गई। वही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी रही।