कैरो: कैरो में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, राहत के लिए घड़े-सुराही की मांग बढ़ी, बाजारों में लौटी रौनक
लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड में भीषण गर्मी के कारण जनजीवन बेहाल हो गया है और मिट्टी के घड़े व सुराही की मांग अचानक बढ़ गई है। बुधवार दोपहर लगभग 12:30 बजे जायजा लेने पर यह साफ दिखा कि 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचे तापमान और लू के असर से लोग दोपहर में घरों में ही रहने को मजबूर हैं।