नौहट्टा: महुआ के पेड़ के सहारे बिजली आपूर्ति, ग्रामीण हादसे की आशंका से सहमे
महुआ के पेड़ के सहारे बिजली आपूर्ति, हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण। रोहतास जिले के नौहट्टा प्रखंड की तिअरा खूर्द पंचायत के वार्ड संख्या-4 में पिछले एक माह से बिजली का पोल गिरा हुआ है। विभागीय कार्रवाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने मजबूरी में बिजली तार को महुआ के पेड़ के सहारे बांधकर आपूर्ति चालू कर रखी है। बरसात के मौसम में पेड़ में करंट आने की आशंका से