चोरपानी चौराहे पर नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई, कूड़े के ढेर हटाए, गंदगी फैलाने वालों के काटे चालान
रिपोर्टर अरबाज़ खान
स्थान रामनगर उत्तराखंड
रामनगर। नगर पालिका परिषद रामनगर की ओर से शनिवार को चोरपानी चौराहे पर मिल रही लगातार शिकायतों के संदर्भ में विशेष सफाई एवं कार्रवाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरीक्षण किया और चौराहे के आसपास पड़े कूड़े-कचरे एवं गंदगी को हटवाया।
कार्रवाई के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से पड़े कूड़े और गंदगी की सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ कराया गया। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ भी नगर पालिका ने सख्ती दिखाई और चालान की कार्रवाई की।
नगरपालिका ई.ओ अलोक उनियाल के अनुसार, शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें और नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही कूड़ा डालें।
नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद चोरपानी चौराहे पर सफाई व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। ई.ओ अलोक उनियाल ने स्पष्ट किया कि शहर में स्वच्छता व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
#रामनगर #चोरपानी #नगरपालिकरामनगर #स्वच्छताअभियान #सफाईअभियान #गंदगीकेखिलाफकार्रवाई #चालानकार्रवाई #स्वच्छरामनगर #रामनगरसमाचार #नगरपालिकाकार्रवाई #स्वच्छताव्यवस्था #कूड़ामुक्तरामनगर #CleanRamnagar #RamnagarNews