फरीदाबाद: जिले में ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने 42 मुकदमे दर्ज कर 55 आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कमिश्नर श्री राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर जिला में विशेष अभियान "ऑपरेशन आक्रमण" चलाकर विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में शामिल के आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 42 मामले दर्ज किए गए और 55 आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस टीमों ने अपराधियों पर कड़ा प्रहार किया है l