रावला: रावला के ग्रामीण क्षेत्र में नशे की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन ने साइकिल रैली का आयोजन किया
रावला पुलिस प्रशासन के द्वारा नशे की रोकथाम को लेकर रावला के ग्रामीण क्षेत्र में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रावला थाना प्रभारी ने रविवार को शाम 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि श्री गंगानगर के एसपी के निर्देश पर संडे ऑन साइकलिंग फिट इंडिया के तहत साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा रावला पुलिस थाना से शुरू होकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची।