हमीरपुर में उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन
हमीरपुर, 18 सितंबर 2026- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर ( सीबीएसई ) में आयोजित उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न वैज्ञानिक एवं गणितीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में साइंस क्विज, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, साइंस मॉडल तथा मैथ ओलंपियाड का आयोजन किया गया। मैथ ओलंपियाड
जूनियर वर्ग में हमीरपुर पब्लिक स्कूल की कृतिका गर्ग ने प्रथम, एस डी पब्लिक स्कूल के आयुष्मान ने द्वितीय तथा हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के अथर्व कपूर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में डी ए वी पब्लिक के हार्दिक ने प्रथम, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के आदवित राणा द्वितीय तथा एस डी पब्लिक स्कूल की कनिका राणा तृतीय रही।
सीनियर सेकेंडरी वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर अनिकेत कौंडल ने प्रथम,वासुधर शर्मा , हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर ने द्वितीय तथा पारस शर्मा , आदर्श पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साइंस मॉडल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के बेस्ट थ्री मॉडल में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल दुगनेहरा के आइज़ाह, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर की आराध्या शर्मा तथा मैग्नेट पब्लिक स्कूल की प्रज्ञा कौशल तृतीय रहीं।
सीनियर वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के भावेश कौंडल, एस डी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अक्षित ठाकुर तथा द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर की भार्गवी ठाकुर रहे।
साइंस क्विज में जूनियर वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के प्रथम स्थान पर अदवान कलिया एवं क्षितिज ठाकुर, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर ने रेयांश एवं अनाया गर्ग ने द्वितीय तथा एंजेलिना कैथ एवं आयुष शर्मा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग में एस डी पब्लिक स्कूल गौरी एवं सारा ने प्रथम, हमीरपुर पब्लिक स्कूल हमीरपुर के ओजस एवं नंदीश ने द्वितीय तथा हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के अध्रित एवं सात्विक ने तृतीय स्थान प्राप्त रहे।
सीनियर सेकेंडरी वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के चिन्मय शर्मा एवं विशेष डटवाल ने प्रथम, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर के अन्विता शर्मा एवं शाहीन आजमी ने द्वितीय तथा हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हमीरपुर की अर्पिता ठाकुर एवं अरिजिता राय शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साइंस एक्टिविटी कॉर्नर के जूनियर वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के अभिजय डोगरा प्रथम, हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल हीरानगर के अव्यान शर्मा द्वितीय तथा हमीरपुर पब्लिक स्कूल की इशिता शर्मा तृतीय रहीं।
सीनियर वर्ग में हिम एकेडमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के रौनव ठाकुर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर के पियूष कुमार द्वितीय तथा डी ए वी पब्लिक स्कूल की आर्शिवी तृतीय स्थान पर रहीं।
सीनियर सेकेंडरी वर्ग में द मैग्नेट पब्लिक स्कूल की शांभवी ने प्रथम, एस डी पब्लिक स्कूल की वैभवी शर्मा ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊहल की खुशबू ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि उप शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कमल किशोर भारती व प्रधानाचार्य दीप्ति राणा ने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कशीलता और नवाचार की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बाल विज्ञान कांग्रेस में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का समापन प्रतिभागियों को शुभकामनाओं एवं सम्मान के साथ हुआ।
Dharamshala, Kangra | Sep 22, 2026