कहरा: मखाना किसानों के लिए खुशखबरी, पॉपिंग मशीन से मखाना फोड़ने की परेशानी होगी खत्म, सहरसा में 7 यूनिट का लक्ष्य
Kahara, Saharsa | Nov 24, 2025 उपनिदेशक रितेश रंजन ने बताया कि सहरसा जिले में इस मशीन के लिए कुल 7 यूनिट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिले के ऐसे किसान जो मखाना उत्पादन से जुड़े हैं और इस मशीन का लाभ उठाना चाहते हैं, वे कृषि विभाग से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं मखाना पॉपिंग मशीन के उपयोग से किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है