मऊगंज: मऊगंज पंचायत में जल गंगा संवर्धन योजना के नाम पर फर्जी भुगतान, कलेक्टर का आया बयान
Mauganj, Rewa | Jul 21, 2025 मऊगंज जनपद पंचायत में जल गंगा संवर्धन योजना कार्यक्रम के नाम पर हुए फर्जी भुगतान के संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन का बयान सामने आया है।इन दिनों जनपद पंचायत मऊगंज मे किये गये एक फर्जी भुगतान की खबरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।जिसमें जनपद पंचायत मऊगंज के ग्राम पंचायत खैरा में जल गंगा संवर्धन अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया था।