पीरो: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक ही परिवार में खूनी संघर्ष, 8 लोगों पर दर्ज हुआ केस
Piro, Bhojpur | Jun 14, 2026 थाना क्षेत्र के बहरी गांव में मामूली विवाद ने अचानक खतरनाक मोड़ ले लिया, जब एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद लाठी-डंडों की बरसात में बदल गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस खूनी झड़प में सोनू कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए चरपोखरी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।