ताल: थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई
Tal, Ratlam | Aug 25, 2025 पुलिस थाना ताल परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर एसडीओपी पल्लवी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई,आगामी त्योहारों मे गणपति स्थापना,डोल ग्यारस, ईद मिलादुन्नबी,अनंत चतुर्दशी आदि त्योहारों को लेकर आयोजकों के साथ मीटिंग कर आवश्यक सुझाव लेकर त्योहारों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने के संबंध में चर्चा की गई।