तरबगंज: नवाबगंज थानाक्षेत्र के लोलपुर हाइवे पर खड़े गैस के टैंकर केबिन में अचानक लगी आग, मची अफरातफरी
नवाबगंज थानाक्षेत्र के लोलपुर हाइवे पर रविवार सुबह 11 बजे खड़े गैस टैंकर की केबिन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मैच गयी। आसपास के लोग भागने लगे हाइबे पर वाहन रुक गए गनीमत रही कि आग गैस टैंक तक नहीं पहुँची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खड़े टैंकर के केबिन में अचानक आग की तेज लपटें दिखी।स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग को काबू किया गया।