बेगूसराय: पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस कार्यक्रम आयोजित, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा
पुलिस लाइन में पुलिस संस्मरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस दौरान कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद की स्मृति में पुलिस संस्मरण दिवस अत्यंत श्रद्धा एवं सम्मान के वातावरण में मनाया गया. इस मौके पर DGP ने सलामी ली.