दिनारा: दिनारा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 10.34 किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गया गिरफ्तार
Dinara, Rohtas | Aug 20, 2026 दिनारा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 10 किलो 340 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल सफेद रंग की अल्टो कार और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार रात की सूचना पर कार्रवाई।