इटावा: स्लीपर बस में सफर के दौरान युवती से कंडक्टर ने की छेड़खानी, फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज व कंडक्टर गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Mar 30, 2024 गुरुग्राम से प्रिंस ट्रैवल्स की बस में इटावा के लिए सवार औरैया जनपद की निवासी युवती से सोते समय,कंडक्टर ने छेड़खानी कर दी, जिसके बाद युवती के शोर मचाने पर,ड्राइवर ने उसे व पिता को ITI चौराहे के समीप बस से उतार दिया,वहीं पीड़िता के पिता ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में शनिवार को शिकायत दर्ज करवाई, पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाते हुए,आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर लिया।