इटावा: अड्डा गूलर में युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, डॉक्टर ने भर्ती कर पुलिस को दी सूचना
Etawah, Etawah | Mar 30, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अड्डा गूलर के रहने वाले 20 वर्षीय, अमन पुत्र संजय ने शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद हालात बिगड़ने पर ताऊ राम कुमार ने उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टर ने भर्ती कर उपचार सुरु किया। साथ ही नजदीकी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।