इटावा: सैफई पुलिस ने शख्स को गोली मारकर घायल करने वाले दो अभियुक्तों को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, SSP ने दी जानकारी
Etawah, Etawah | Mar 30, 2024 सैफई पुलिस ने 25 मार्च को रंजिश के चलते शख्स योगेश कुमार को गोली मारकर घायल करने वाले दो अभियुक्तों को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी गौरव और अर्जुन को पुलिस ने रुकईया नहर पुल के पास से शनिवार सुबह दो तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी संजय कुमार ने मामले का खुलासा किया।