इटावा: नौरंगाबाद पुलिस चौकी के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर से दो लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Etawah, Etawah | Mar 30, 2024 कोतवाली इलाके के नौरंगाबाद में शनिवार सुबह ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। बताया गया कि जैनपुरनागर के रहने वाले दिलीप अपने ताऊ रमेश के साथ कोतवाली इलाके में दवाई लेने जा रहे थे, तभी नौरंगाबाद पुलिस चौकी के पास ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए।