इटावा: फर्रुखाबाद ओवरब्रिज के नीचे जीआरपी पुलिस ने ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाले 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Mar 30, 2024 जीआरपी पुलिस ने ट्रेन और रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाले 4 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर फर्रुखाबाद ओवरब्रिज के नीचे से अभियुक्त दीपक, रविप्रकाश, अजय कुमार, शिवा को चोरी के 8 मोबाइल, 2 अंगूठी, एक चैन, 6 बिछिया, 3 पायल के साथ पकड़ा गया है। जीआरपी थानाध्यक्ष शैलेश निगम ने खुलासा किया है।