शिवपुरी नगर: सलैया गांव में रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, पड़ोसी ने महिला के पेट में गोली मारी, ग्वालियर रेफर
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सलैया गांव में रास्ते के पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शुक्रवार दोपहर पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।