बख्शी का तालाब: बीमारी से परेशान 48 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बीकेटी थाना क्षेत्र के भैंसामऊ गांव में मंगलवार सुबह बीमारी से परेशान 48 वर्षीय अरविंद ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आनन-फानन उन्हें राम सागर मिश्र 100 शैय्या चिकित्सालय, साढ़ामऊ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पुत्र अजीत रावत ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया