कोंडागांव: कोण्डागांव में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ, केशकाल विधायक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने सोमवार को जिला पंचायत संसाधन केन्द्र,कोण्डागांव में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का विधिवत शुभारंभ किया।इस अवसर पर प्रशिक्षण के प्रथम बैच में स्व सहायता समूह की 32 महिलाओं के लिए ‘बैंक सखी’ प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई।कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता शोरी मौजुद रहे