बेगूसराय: तेघरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर 2 अपराधियों को किया गिरफ्तार: SP
तेघरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अपराध कर्मियों को गिरफ्तार किया है. इसके पास से 01 अवैध देशी पिस्टल एवं तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गुलशन कुमार एवं प्रिंस कुमार हथियार के साथ घूम रहा है.